रोहतक।
पुलिस के मुताबिक खंड के गांव के व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दो लड़की हैं। बड़ी लड़की 12वीं पास है, जिसकी उम्र साढ़े 18 साल है। रात को करीब एक बजे लड़की बिना बताए चली गई। घर के अंदर से कुछ नकदी व जेवरात भी ले गई। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो गांव का युवक उसी दिन से लापता है। उसे शक है कि युवक उसकी बेटी को शादी की नियत से बहकाकर ले गया है।