फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक ने डाला पेयजल लाइन में गंदा पानी, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाहली गांव के जलघर में जाने वाली पेयजल लाइन में दुग्ध डेयरी का गंदा पानी डालने पर ग्रामीण भड़क गए और ट्यूबवैल बंद करवा दिया। आरोप है कि डेयरी संचालक ने ग्रामीणों से कहासुनी की। साथ में पब्लिक हेल्थ के एसडीओ की भी एक नहीं सुनी। इस संबंध में ग्रामीणों ने डेयरी संचालक व उसके साथी डेयरी कर्मियों के खिलाफ कलानौर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक लाहली निवासी मंजीत ने दी शिकायत में बताया कि गांव के पास से गुजर रही नहर से पानी गांव की डिग्गी में जाता है, जहां से पानी पूरे गांव में सप्लाई होता है। नहर पर डेयरी बनी हुई है, जिसके संचालक पहलवान व तीन-चार कर्मचारी डेयरी का गंदा पानी पेयजल लाइन में डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनसे बदतमीजी की और जलघर के कर्मचारियों को भी हड़का दिया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र जैन की भी फोन पर एक बात नहीं सुनी। ग्रामीणों के काफी विरोध के बाद ट्यूबवैल बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ब़ढती महामारी करोना के साथ गांव में यदि ऐसा पानी सप्लाई होगा तो गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें