फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आया साबुन,तेल व क्रीम बनाने वाली कंपनी का माल सांपला में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुताबिक जींद जिले के गांव मखंड निवासी विरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी को वह अपने हेल्पर हिसार जिले के गांव उगालन निवासी संदीप के साथ महाराष्ट्र से कंपनी का माल भरकर सांपला के हसनगढ़ गांव के लिए चला था। 21 जनवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे गाड़ी हसनगढ़ स्थित कंपनी के गोदाम के सामने पहुंच गई। गाड़ी को साइड में करके उसने जब कागजात की जांच करवाई तो सिक्योरिटी गार्ड रवींद्र ने बताया कि कागजात के अंदर गाड़ी का नंबर सही नहीं लिखा है। ट्रांसपोर्ट कंपनी में बात करके नंबर ठीक करवा लेना। तभी गाड़ी खाली हो सकेगी। इसके बाद उसने कंपनी के गोदाम के सामने ही गाड़ी सविर्स रोड पर खड़ी कर दी। ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर गाड़ी के केबिन में ही सो गए। ड्राइवर का कहना है कि रात को करीब ढाई बजे उसने देखा कि तीन-चार युवक उसकी गाड़ी से माल उतारकर कैंटर में रख रहे हैं। उसे देखते ही कैंटर में सवार होकर फरार हो गए। उसे नहीं पता कि कितने कार्टून चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें