फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों व संस्थाओं ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तो कहीं पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई। यहां पूर्व मंत्री परिश्रम और विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी से देश उन्नति के लिए नेताजी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। इधर, ककराना में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती मनाई गई। यहां सुशासन केन्द्र राज्य समन्वय विभाग रोहतक के जिला प्रमुख सुमीत कौशिक ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक ककराना ने भी नेताजी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम मे रामबीर ककराना समेत गांव के युवा मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें