फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला के भैसरू के पास हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कोरपोरेशन की पाइप लाइन में सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुताबिक दिल्ली की सुरक्षा एजेंसी के मैनेजर दीपक राजौरिया ने दी शिकायत में बताया कि उसकी कंपनी ने एचसीएल की पेट्रोल पंप लाइन की सुरक्षा का ठेका ले रखा है। शुक्रवार को सीआईए घारूहेड़ा ने सूचना दी कि तेल चोरी के मामले में सोनीपत में कुछ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने रोहतक के गांव भैसरू के पास हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कोरपोरेशन की लाइन में पेट्रोल चोरी करने के लिए उपकरण लगा रखे हैं। मामले की सूचना पाकर बहादुरगढ़ से एचपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची। वहां जमीन की खुदाई करके पता किया कि मिट्टी की सतह पर कट्टे मिले। उनके नीचे पाइप लाइन पर पेट्रोल निकालने के लिए लगाया उपकरण मिला। यह पाइप लाइन केंद्र सरकार अहम लाइन है। इसमें सेंध लगाते समय बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें