फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका यूनियन का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। स्थाई नियुक्ति न्यूनतम वेतन व अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करती आ रही हैं। मंगलवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोज की तरह मानसरोवर पार्क में इकट्ठा हुई। यहां अपनी सभा करते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। यूनियन की प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना हक मांग रही हैं। वह किसी भी तरह की गलत मांग नहीं उठा रही हैं। केंद्र सरकार ने खुद इस संबंध में अपनी घोषणा की थी। अब सरकार की यह घोषणा लागू नहीं कर रही है। इसीलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यूनियन का विरोध प्रदर्शन, मांग पत्र सौंपने के बावजूद सरकार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। यूनियन कार्यकर्ता शांतिपूर्वक अपनी मांग को लेकर संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें