फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की जद में आए मकानों की करवा दी जाएगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एलिवेटर रेलवे ट्रैक के किनारे सर्विस रोड बनाने की दिशा में नगर निगम में तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसकी जद में आने वाले मकान स्वामियों से 19 जनवरी तक मकान के दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा है जल्द से जल्द रजिस्ट्री की जा सके। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के किनारे बन रहे सर्विस रोड की जद में आए 53 मकान स्वामियों से नगर निगम में 19 जनवरी तक संपत्ति के दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा है। इसके बाद नगर निगम की टीम जमा कराए गए दस्तावेजों की जांच करेगी 10 दिन के अंदर समस्त दस्तावेजों की जांच करने के बाद फरवरी से निगम मकान स्वामियों को पीजीआई से ली जमीन की रजिस्ट्री करेगा। संयुक्त नगर आयुक्त का कहना है कि फरवरी के मध्य तक समस्त चिन्हित मकान स्वामियों को जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाएगी। इसके बाद सर्विस लेन बनाने के लिए अधिग्रहित किए मकानों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें