फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधीश के भी आदेश बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भले ही जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष ने प्रमुख बाजारों में कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए अधिकारी तैनात कर दिए हैं मगर धरातल पर परिणाम शून्य है। आदेश को पांच दिन गुजर चुके हैं मगर बाजारों में एक भी अधिकारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों को टोकने-रोकने नहीं उतरा, कार्रवाई करना तो दूर की बात है। जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष कैप्टन मनोज कुमार ने 10 जनवरी को मुख्य बाजारों में भीड़ नियंत्रण और कोरोना गाइड लाइन को सख्ती से लागू करने के लिए अधिकारी तैनात किए थे। जिन अधिकारियों को तैनात किया गया था, उनको भीड़ नियंत्रण के लिए जारी हिदायतों को सख्ती से लागू कराना है। आदेशों के तहत यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह को झज्जर रोड मार्केट, फोटो वाली गली मार्केट, घनीपुरा मार्केट, यूएचबीवीएन की कार्यकारी अभियंता सुमन श्योराण को गोहाना अड्डा मार्केट, निरंकारी मार्केट, गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक मार्केट, माता दरवाजा मार्केट, एनएचएआई के परियोजना निदेशक हनुमंत सांगवान को शौरी मार्केट, रेलवे रोड मार्केट, माल गोदाम रोड मार्केट, सुनारों वाली गली मार्केट, वाटर सर्विसिज डिविजन के कार्यकारी अभियंता रामनिवास को पुरानी अनाज मंडी मार्केट, किला रोड मार्केट व भिवानी स्टैंड मार्केट, निर्माण डिविजन संख्या 21 के कार्यकारी अभियंता रघुबीर सिंह को चमेली मार्केट, बाबरा बाजार मार्केट, केवलगंज मार्केट, कसाई वाला चौक मार्केट, वाटर सर्विसिज मैकेनिकल डिविजन के कार्यकारी अभियंता मंदीप गुलिया को पुरानी सब्जी मंडी मार्केट व कच्चा बेरी रोड़ मार्केट, यूएचबीपीएन के कार्यकारी अभियंता गगन पांडेय को सिविल रोड मार्केट, हुड्डा कॉम्पलेक्स मार्केट, पालिका बाजार मार्केट, सुभाष रोड मार्केट एवं सोनीपत स्टैंड रोड मार्केट में भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराना है। जिलाधीश का आदेश जारी हुए शनिवार को पांच दिन गुजर गए मगर तैनात किए अधिकारी बाजारों में भीड़ नियंत्रण करने के लिए नहीं पहुंचे हैं। यही वजह है कि बाजारों में कोरोना गाइड लाइन तार-तार हो रही है और जिले में संक्रमितों की संख्या रफ्तार से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें