फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी तक बजरंग भवन से चिन्योट कॉलोनी तक बनने लगेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम फरवरी से बजरंग भवन से चिन्योट कॉलोनी तक सड़क बनवाना शुरू कर देगा। जद में आए मकान स्वामियों को पीजीआई की जगह देने का काम जनवरी के अंत से शुरू हो जाएगा। नगर निगम ने गांधी कैंप के विस्थापित गृह स्वामियों को पीजीआई की जमीन पर शिफ्ट करने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत पीजीआई से ली गई जमीन पर 73 मकान स्वामियों को शिफ्ट करने का नक्शा बनकर तैयार हो गया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि जनवरी के अंत तक सभी मकान स्वामियों को स्वामित्व दे दिया जाएगा। इसके बाद अधिग्रहण की जद में आए मकानों को तोड़कर सड़क बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें