फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मनाया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम के पास लोहड़ी मनाते अधिवक्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। जिला बार एसोसिएशन की ओर से वीरवार को लोहड़ी पर्व मनाया गया। बार रूम के पास एकत्रित हुए वकीलों ने आग जलाकर कुछ देर साथ बिताए। यहां चुटकुले व गीतों के जरिए त्योहार की खुशी साझा की गई। एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ़ जोजो ने कहा कि लोहड़ी आपसी प्रेम व भाईचारे का पर्व है। त्योहार के बहाने सभी अधिवक्ता एक साथ मौजूद हैं। ऐसे अवसर बहुत कम मिलते हैं। यहां अधिवक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए चुटकुले, कविता व गीत सुनाए। मूंगफली, रेवड़ी, गजक व मिठाई वितरित की गई। यहां बार के वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें