फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला से होटल मालिक लापता, पत्नी बोली पति का आया था फोन, बोल रहा था मुसीबत में हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड पर सांपला के पास स्थित होटल का मालिक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी पत्नी का कहना है कि उसके पास 2 दिन पहले फोन आया था। बोल रहा था मै मुसीबत में हूं जल्दी लौट आऊंगा, लेकिन अभी तक मोबाइल बंद है। सांपला पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। सांपला पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव मातनहेल निवासी सीमा ने शिकायत दी है कि उसके पति ने सांपला के पास होटल खोल रखा है। 6 जनवरी को वे किसी के पास किसी काम से गए थे। 9 जनवरी को उसके पास फोन आया कि मैं बहुत मुसीबत में हूं। एक डेढ़ घंटे बाद होटल पर लौट आऊंगा। उसके बाद से उसके पति का मोबाइल बंद आ रहा है। सांपला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें