फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश सक्रिय हुआ नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के आदेश सक्रिय हुआ नगर निगम रोहतक। अभी तक एसओपी को लेकर सैनिटाइजेशन करने से बच रहा नगर निगम मंगलवार को प्रशासन का आदेश आने पर सक्रिय हो गया है। अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर मनजीत दहिया ने सैनिटाइजेशन को लेकर नोडल अधिकारी सुनील के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि बुधवार की सुबह से शहर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए नगर निगम में दो टीमों का गठन कर दिया है। एक टीम में नगर निगम के कर्मचारी होंगे और दूसरी टीम में दमकल विभाग के कर्मी। मनजीत दहिया ने बताया कि प्रशासन का आदेश मिल चुका है। शहर में बने कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के लिए दो टीमें गठित कर दी है। बुधवार की सुबह से सैनिटाइजेशन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें