फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए इनसो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। इनसो कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह एमडीयू के गेट नंबर 2 के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की फीस वृद्धि व अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं, रोष स्वरूप सरकार का पुतला भी फूंका। सोमवार सुबह इनसो कार्यकर्ता एमडीयू के गेट नंबर 2 के बाहर इकट्ठा हुए। यहां सभी ने विश्वविद्यालय कैंपस में फीस बढ़ाने को लेकर रोष प्रकट किया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न कोर्सों में दोगुनी फीस वृद्धि को लेकर विद्यार्थियों ने गुस्सा जताया। महामारी के समय में विद्यार्थी यह फीस देने में असमर्थ हैं। इसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। विद्यार्थियों ने पुतला फूंक कर सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद सभी प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव ने विद्यार्थियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें