फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम चलाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद व लिफ्टिंग रुकी हुई है। बाजरा नहीं खरीदा जा रहा है। सरकार अपने दायित्व से पीछे हट रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार से सड़कों के गड्ढे तकनहीं भरे जा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम चलाने का फैसला लिया है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे शनिवार को डी-पार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडिया धाम से अटी पड़ी हैं। बाजरा भी पर्याप्त मात्रा में आ चुका है। इन फसलों की खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों को बाजरे का पर्याप्त भाव नहीं मिल रहा है। किसानों को यह ₹800 प्रति क्विंटल के भाव भेजना पड़ रहा है। धान की खरीद हो रही है न लिफ्टिंग। इस कारण किसान परेशान है। सड़कों के हालात ऐसे है कि चलना मुश्किल हो गया है। सड़कों में बने बड़े-बड़े गड्ढे भरे नहीं जा रहे हैं। दिल्ली रोड पर पिछले डेढ़ साल से सड़क जर्जर हाल है। यह 2 दिन का काम है। इसके बावजूद सरकार इसे ठीक नहीं करा पाई है। सड़कों की मरम्मत का काम प्रदेश में दो ही ठेकेदारों को दिया है। इसे भी बगैर काम पूरा हुए ही पेमेंट की गई है। यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है। सरकार का विकास पर कोई ध्यान नहीं है। हर वर्ग सरकार से आहत है। मैनिफेस्टो के वादे तक अधूरे हैं। विपक्ष में होने के नाते गठबंधन सरकार को उन्हें 2 साल का समय दिया था। इस दौरान उनका काम देखने व सही कार्य न करने पर विरोध करने का फैसला लिया था। प्रदेश सरकार पिछले 2 साल में जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई है। प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। भ्रष्टाचार बढ़ा है। अपराध में भी प्रदेश देश में दूसरे व तीसरे नंबर पर है। इसलिए कांग्रेस अब विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम चलाएगी। क्या घोटालों की सरकार है। धान की खरीद की मामला हो या शराब का, जमीन की रजिस्ट्री का मुद्दा हो या पेपर लीक मामला। हर जगह गड़बड़ी हुई है। इन मामलों की सीबीआई से जांच कराने चाहिए। पेपर लीक के नाम पर युवाओं से धोखा हुआ है। पेपर लीक मामले में सरकार किसे संरक्षण दे रही है, यह स्पष्ट करे। ऐसा नहीं है तो फिर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करे। सिंधु बॉर्डर पर हुई घटना निंदनीय शर्मसार करने वाली है। ऐसा नहीं होना चाहिए। सरकार को भी किसानों के मसले का प्राथमिक आधार पर समाधान करना चाहिए। इस मौके पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें