फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टू का आटा खाने के बाद छात्रा की पेट दर्द से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र पर्व का व्रत रखने वाली बीएससी की छात्रा की मौत - कुट्टू का आटा खाने के बाद पेट दर्द से परेशान युवती ने तोड़ा दम। - परिजनों की शिकायत पर पुलिस कर रही है कार्रवाई माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। शहर की हनुमान कॉलोनी में मंगलवार सुबह बीएससी की एक छात्रा की मौत हो गई। नवरात्र का व्रत रखने वाली इस छात्रा को पेट में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि छात्रा ने कुट्टू का आटा खाया था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हनुमान कॉलोनी में रहने वाली 24 वर्षीय बीएससी की छात्रा ने नवरात्र के व्रत रखे थे। वह सुबह का शाम को ही खाना खाती थी। उपवास के चलते उसने सोमवार शाम को कुट्टू के आटे की रोटी खाई थी। इसके बाद उसके पेट व सिर में दर्द शुरू हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सिटी थाना चौकी की जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि पुलिस को एक छात्रा की मौत की सूचना मिली है। परिजनों ने उसके भर्ती होने की जानकारी दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें