रोहक। काहनौर में अज्ञात बदमाशों ने बुधवार की रात ढाई बजे पोपली वाले मोहल्ले से एक व्यवसाई के 4 वर्ष के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। काहनोर के पोपली वाली गली में रहने वाले किराना व्यापारी शंकर चचड़ा बुधवार रात को अपने इकलौते बेटे दिव्यांश व अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सोया था। रात बारह बजे दिव्यांश को प्यास लगी जिसके बाद किराना व्यापारी ने उठकर बेटे को पानी पिलाया और फिर सो गया। रात ढाई बजे एक बार फिर शंकर की आंख खुली तो उसने अपने बेटे दिव्यांश को बेड पर न देख अपनी पत्नी को उठाया। इसके बाद शंकर ने देखा कि घर का मुख्य द्वार भी खुला है। जिसके बाद दिव्यांश की आसपड़ोस में तलाश शुरू की। लेकिन आस पड़ोस में तलाश करने के बाद भी दिव्यांश का कहीं पता नहीं चला। तभी से परिवार के लोगों ने कहनोर मै सड़क जाम कर रखी है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
4 साल का लड़का जिसका अपहरण हुआ है।
- फोटो : Amar Ujala
4 साल का लड़का जिसका अपहरण हुआ है।