फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: एमडीयू में आठ दिन के लिए टला युवा उत्सव, तैयारी का मिलेगा समय

Thu, 17 Nov 2022 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

एमडीयू ने 23 नवंबर से शुरू होने वाला युवा उत्सव स्थगित किया गया है। यह अब एक दिसंबर को होगा। फरीदाबाद, झज्जर व पलवल जिलों का उत्सव छह से आठ दिसंबर को फरीदाबाद में होगा। क्षेत्रीय युवा उत्सव एमडीयू में 10 से 12 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
युवा उत्सव के लिए हिंदी नाटक की तैयारी करती महिला महाविद्यालय की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में युवा जोश और प्रतिभा का मंच अब अगले माह सजेगा। एमडीयू में रोहतक और सोनीपत जिले के कॉलेजों का 23 नवंबर से शुरू होने वाला युवा उत्सव अब एक दिसंबर को शुरू होगा। यह तीन दिवसीय उत्सव अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। इससे प्रतिभागियों को तैयारी का अतिरिक्त समय मिल भी मिल जाएगा। 

विज्ञापन

 

एमडीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में 23 नवंबर से युवा उत्सव शुरू होना था। इसे फिलहाल 30 नवंबर स्थगित कर दिया गया है। इस बार यह उत्सव वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में होना है। इसमें रोहतक व सोनीपत जिले के कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह उत्सव एक दिसंबर को शुरू होगा।

 

फरीदाबाद, झज्जर व पलवल जिले का युवा उत्सव छह से आठ दिसंबर को पंडित एलआरजी इंजीनियरिंग कॉलेज फरीदाबाद में होगा। इसके बाद क्षेत्रीय युवा उत्सव होगा। यह उत्सव एमडीयू परिसर में 10 से 12 दिसंबर को होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कॉलेजों में टीमें अपनी प्रस्तुति को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास कर रही हैं। 

युवा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। टीमों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय देते हुए 23 नवंबर को शुरू होने वाला युवा उत्सव स्थगित कर दिय गया है। यह उत्सव एक दिसंबर को शुरू होगा। फरीदाबाद में यह छह दिसंबर को शुरू होगा। इसके बाद 10 से 12 दिसंबर तक क्षेत्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा। -डॉ. जगबीर राठी, निदेशक, छात्र कल्याण, एमडीयू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें