फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 57वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे रोहतक के 4 धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से 57वीं नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 8 जनवरी को कामरूप (असम) में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में 16 एथलीट लड़के और 16 एथलीट लड़कियों समेत कुल 32 एथलीट हरियाणा की तरफ से भाग ले रहे हैं। हरियाणा टीम के कोच एवं मैनेजर सतीश पंघाल को एथलेटिक्स कोच (करनाल) को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव राजकुमार व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 57वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में हरियाणा से पुरुष वर्ग में हुकम रेवाड़ी, विक्रम हिसार, सुमित कुंडू रोहतक, विकी जींद, अंकित देशवाल पानीपत और संदीप रोहतक 10 किलोमीटर दौड़ में भाग ले रहे हैं। आयु वर्ग 20 के लड़कों की 8 किलोमीटर दौड़ में गगन पंचकूला, राहुल सोनीपत, विकास हिसार, अनुज जून गुरुग्राम, रिंकू फरीदाबाद और नवदीप जींद प्रदर्शन करेंगे। आयु वर्ग 18 लड़कों की 6 किलोमीटर दौड़ में आर्यन पानीपत एवं सुमित झज्झर और लड़कों के आयु वर्ग 16 की दो किलोमीटर दौड़ में अमन कुमार झज्जर और अजय सिंह हिसार हरियाणा के लिए दौडे़ंगे।
महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में किरण सोनीपत, प्रिंसी झज्जर, अंकिता महेंद्रगढ़, दिव्यंका यमुनानगर, पूनम रोहतक और मोनिका सोनीपत भाग ले रही हैं। आयु वर्ग 20 लड़कियों की 6 किलोमीटर दौड़ में तन्नू चरखी दादरी, ज्योति पंचकूला, अन्नू जींद, काफी रोहतक, उजाला हिसार और खुशी सोनीपत हिस्सा ले रही है। आयु वर्ग 18 लड़कियों की 4 किलोमीटर दौड़ में संजना सिंह रोहतक और खुशबू भिवानी एवं 16 साल लड़की 2 किलोमीटर दौड़ में रिधिमा अंबाला और आरजू जींद जिले की तरफ से हरियाणा टीम में शामिल है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष और वर्तमान विधायक ऐलानाबाद चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और महासचिव राजकुमार मिटान ने हरियाणा टीम के सभी एथलीट खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप में अच्छा खेल प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें