पुलिस ने एमबीबीएस विद्यार्थियों को उठाकर बसों में बैठाया...
- फोटो : अमर उजाला
बांड पॉलिसी के विरोध में निदेशक कार्यालय के बाहर धरना दे रहे एमबीबीएस के विद्यार्थी देर रात सीएम के आने की सूचना मिलने पर सुश्रुत ऑडिटोरियम के बाहर पहुंचे। यहां धरने पर बैठे इन प्रदर्शकारियों को हटाने के लिए स्वास्थ्य विज्ञान विवि की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, सिटीएम मोहित मेहराना, एसडीएम राकेश कुमार ने काफी प्रयास किए जबकि विद्यार्थी सीएम से मुलाक़ात के लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।
खबर लिखे जाने तक पुलिस वाटर कैनन प्रयोग करने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान पीजीआई कैंपस पुलिस छावनी बना रहा। बाद में पुलिस ने एमबीबीएस विद्यार्थियों को उठाकर बसों में बैठाया।