रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने प्रदेश के एमबीबीएस व बीडीएस करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। उम्मीदवार 29 जुलाई तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।
31 जुलाई से 4 अगस्त तक उम्मीदवार अपनी फीस करा सकते हैं जमा
डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के सभी एमबीबीएस व बीडीएस के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला, पीडीएम यूनिवर्सिटी बहादुरगढ़ और अलफलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के लिए भी विश्वविद्यालय में ही काउंसिलिंग आयोजित करवाई जाएगी। उपरोक्त कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। यह 29 जुलाई रात्रि 12:00 बजे तक खुला रहेगा।
उम्मीदवार को 8 अगस्त तक कॉलेज में पहुंचना होगा
डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक योग्य उम्मीदवार अपनी फीस जमा करा सकेंगे। उम्मीदवार को 8 अगस्त तक कॉलेज में पहुंचना होगा। काउंसिलिंग से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय व डीएमईआर की वेबसाइट पर डाल दी गई है। उम्मीदवार अपडेट के लिए समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपडेट प्राप्त करते रहें।