55वीं हरियाणा स्कूल जिमनास्टिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन अंबाला के वार हीरो स्टेडियम में किया गया। 19 सितंबर से चल रही प्रतियोगिता के आखिरी दिन रोहतक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता के 14, 17 और 19 वर्ष आयुवर्ग (लड़कियों) ने प्रथम, 19 वर्ष आयुवर्ग (लड़कों) ने द्वितीय व 14 वर्ष आयुवर्ग (लड़कों ) ने तृतीय स्थान हासिल करते हुए टूर्नामेंट की ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ी दीपिका, मनीषा, कनिष्का, सुमन, मुस्कान, यशिका, स्नेहा, संजना, आश्मी, ईशु ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की जीत पर जिला उपायुक्त यशपाल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी खेल अनिल हुड्डा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) राकेश सिवाच ने जिमनास्टिक के खिलाड़ियों व उनके कोच डीपीई महाबीर सैनी, डीपीई उषा सैनी, कोच संदीप कुमार, भावना सैनी, रितिक सैनी को बधाई दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।