फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय योगासन स्पर्धा में रोहतक ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
रोहतक की टीम और कोच को ट्रॉफी देते डीसी यशपाल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित लड़कों की राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रोहतक ओवरऑल चैंपियन और हिसार रनर अप रहा। प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त यशपाल ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला योग अधिकारी मनोज कुमार ढुल ने बताया कि राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में 9 से 14, 14 से 18, 18 से 28 आयुवर्गों के ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर के इवेंट करवाए गए। मुख्य अतिथि उपायुक्त यशपाल का सहायक योग निदेशक लक्ष्मी पंत ने स्वागत किया। खेल अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी जनक राज, हरमेशचंद्र, योगाचार्य गजनूप सिंह, एनआईएस कोच रीना बल्हारा, कोच महेंद्र सिंह, भतेरी देवी, मंजू बाला, रेनू भाखर, सन्नी यादव, अजित , सुरेश और शिवराम शामिल रहे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राजबाला दहिया, जनक राज, सुरेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
आयुवर्ग 9 से 14 वर्ष
ट्रेडिशनल योगासन -
प्रथम - पार्थ, हिसार
द्वितीय - कुणाल, रोहतक
तृतीय - पीयूष, भिवानी
आर्टिस्टिक सिंगल
प्रथम - कुणाल, रोहतक
द्वितीय - पार्थ, हिसार
तृतीय - जीत , हिसार
आर्टिस्टिक पेयर
प्रथम - पार्थ और जीत, हिसार
द्वितीय - कुणाल और मानव, रोहतक
तृतीय - बहादुर और महेश, पलवल
रिदमिक्स पेयर
प्रथम - कुणाल और मन्नू, रोहतक
द्वितीय - पार्थ और अगस्त्य, हिसार
तृतीय - सूरज और अमन, गुरुग्राम
.............
आयु वर्ग - 14 से 18 वर्ष
ट्रेडिशनल इवेंट -
प्रथम - दीपांशु, रोहतक
द्वितीय - अर्नव, हिसार
तृतीय - जीतू, गुरुग्राम
आर्टिस्टिक सिंगल
प्रथम - दीपांशु, रोहतक
द्वितीय - अभिनव, हिसार
तृतीय - जीतन, गुरुग्राम
आर्टिस्टिक पेयर
प्रथम - दीपांशु और आदित्य, रोहतक
द्वितीय - गौरव और प्रभात, गुरुग्राम
तृतीय - अर्णव और दीपक, हिसार
रिदमिक पेयर
प्रथम - दीपांशु और आदित्य, रोहतक
द्वितीय - जीतू और जीतन, गुरुग्राम
तृतीय - अर्णव और दीपक, हिसार
..............
आयुवर्ग 18 से 28 वर्ष
ट्रेडिशनल योगासन -
प्रथम - हितेश, फरीदाबाद
द्वितीय - विपिन, गुरुग्राम
तृतीय - संजीत, सोनीपत
आर्टिस्टिक सिंगल
प्रथम - अमित, भिवानी
द्वितीय - पवन, जींद
तृतीय - जयवीर, हिसार
आर्टिस्टिक पेयर
प्रथम - मुन्नू और संजीत, सोनीपत
द्वितीय - पवन और सुमित, जींद
तृतीय - सागर और अमरीश, गुरुग्राम
रिदमिक्स पेयर
प्रथम - हितेश और सचिन, फरीदाबाद
द्वितीय - जयवीर और राकेश, हिसार
तृतीय - पवन और सुमित, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें