हेल्थ विवि प्राइवेट डेंटल कॉलेजों की एमडीएस कोर्स की रिक्त सीटों के लिए 29 मई को द्वितीय प्रवेश परीक्षा कराएगा। समय दोपहर एक से शाम चार बजे तक है। परीक्षा नर्सिंग कॉलेज में होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि उम्मीदवार 29 मई दोपहर 11 बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में फीस जमा करवाकर यह परीक्षा दे सकता है। फार्म भरते समय दो प्रमाणित फोटो, बीडीएस सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कराना होगा। 11 बजे के बाद किसी का भी फार्म नहीं भरवाया जाएगा। काउंसिलिंग की तारीख 30 मई तक घोषित कर दी जाएगी।