फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Himani Murder Case: पुलिस करेगी सीन रिक्रिएशन, आरोपी को दिल्ली और झज्जर ले जाने की योजना

Tue, 04 Mar 2025 02:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस आरोपी को झज्जर स्थित दुकान और फिर दिल्ली ले जाने की योजना भी बना रही है, ताकि पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ा जा सके और हत्या की साजिश से पर्दा उठाया जा सके।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा के साथ हिमानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमानी हत्याकांड की जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मंगलवार को घटनास्थल और वह स्थान जहां सूटकेस में शव फेंका गया था, उसका सीन रिक्रिएट करने की योजना बना रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान साक्ष्यों को मजबूत करने और आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने के लिए पूरे घटनाक्रम को दोबारा क्रिएट किया जाएगा। इसके तहत पुलिस सांपला बस स्टैंड, विजयनगर स्थित हिमानी के घर और उन सभी स्थानों पर आरोपी को ले जाएगी जहां वह हत्या के बाद ठहरा था और जहां-जहां से उसे सहायता मिली थी। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक रूप से इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की और इसे जांच का हिस्सा बताते हुए गोपनीय रखने की बात कही है।

इसके अलावा, पुलिस आरोपी को झज्जर स्थित दुकान और फिर दिल्ली ले जाने की योजना भी बना रही है, ताकि पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ा जा सके और हत्या की साजिश से पर्दा उठाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें