फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक-हांसी रेलवे लाइन: CRS एसके शर्मा ने किया निरीक्षण, कहा- 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौडे़गी ट्रेनें

Sat, 12 Aug 2023 02:49 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

सिगनल सीनियर सैक्शन इंजीनियर सोनू शर्मा ने बताया कि गढ़ी से लेकर रोहतक तक रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। गढी से हांसी तक का काम जोरों पर है। जल्दी ही यह काम भी पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल इस ट्रेक पर पहले सिर्फ डीजल से चलने वाली गाड़ियां ही चलेंगी।
विज्ञापन
रोहतक हांसी रेल लाइन का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे से सीआरएस एसके शर्मा ने शनिवार को रोहतक-हांसी वाया महम रेलवे लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने में सीआरएस के साथ सीएओ एके सिंघल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यदि सब कुछ सही रहा तो गढ़ी से रोहतक के बीच 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी।

विज्ञापन


सीआरएस एसके शर्मा व सीएओ एके सिंघल ने बताया कि वह रोहतक-हांसी रेल लाइन का निरीक्षण करने आए हैं। यह कार्य पूरा हो चुका है। सारी रिपोर्ट सही मिलने के बाद इस पर ट्रेन संचालन की अनुमति दे दी जाएगी। 

मौके पर सिगनल सीनियर सैक्शन इंजीनियर सोनू शर्मा ने बताया कि गढ़ी से लेकर रोहतक तक रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। गढी से हांसी तक का काम जोरों पर है। जल्दी ही यह काम भी पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल इस ट्रेक पर पहले सिर्फ डीजल से चलने वाली गाड़ियां ही चलेंगी। यहां बिजली की लाइन बिछाने का काम अभी चालू है। जैसे ही ट्रैक का काम पूरा हो जाएगा, सवारी गाड़ी के अलावा हिसार से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों को वाया भिवानी की बजाय महम से होकर निकाला जाएगा। इससे यात्रियों के यात्रा समय में बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें