फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बकरी तालाब में गिरी, बचाने उतरा बुजुर्ग डूबा, गोताखोर तलाश में उतरे

Thu, 21 Mar 2024 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

चमारियां गांव में घटना हुई है। एनडीआरएफ की टीम को देर शाम तक भगवान दास नहीं मिला।
विज्ञापन
बकरी चराने वाले भगवान दास को तलाब में डूबने के बाद तलासती गोताखोरों की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में भेड़-बकरियां चराने निकला बुजुर्ग बुधवार को तालाब में डूब गया। चमारियां गांव के तालाब में गिरी बकरी को बचाने के लिए वह तालाब में उतरा था। इसके बाद से बाहर नहीं आया है। परिजनों से उसके डूबने की सूचना पर गोताखोरों की टीम वहां पहुंची और उसे तलाश किया। देर शाम तक बुजुर्ग नहीं मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस के मुताबिक, रैनकपुरा निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह पिता भगवान दास के साथ बकरी चराने निकला था। चमारिया गांव के पास तालाब में एक बकरी गिर गई। उसे निकालने के लिए पिता तालाब में उतर गए। काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं आए। इस पर अनहोनी की आशंका होने पर शोर मचाया। आसपास के लोग आए। उन्होंने तालाब में देखा भी, मगर कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

अंधेरा होने के चलते टीम लौटी, आज फिर होगी तलाश
पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर कार्रवाई शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद कुछ हाथ नहीं लगा तो गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। इस टीम ने नाव के सहारे काफी देर तक तालाब में तलाश की। इसके बावजूद भगवान दास का कुछ पता नहीं लगा। बुधवार देर शाम तक तलाश जारी रही। अंधेरा होने के चलते टीम लौट आई। अब वीरवार को फिर से तालाब में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। तालाब से बुजुर्ग के मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस को एक बुजुर्ग के तालाब में गिरने की सूचना मिली है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बकरियां चराने वाले भगवान दास की एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीम की मदद से तलाश की जा रही है। - निरीक्षक मुरारीलाल, प्रभारी, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें