फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Cylinder Blast: जांच में मिला सिलिंडर का रेगुलेटर खराब, गैस लीक होने से मकान बना बम

Thu, 13 Oct 2022 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रेगुलेटर खराब होने से रातभर पूरे घर में गैस फैलती रही। एसी चलने से गैस की गंध नहीं मिली। धमाके से पड़ोस के तीन मकानों में भी दरार आ गई। 
विज्ञापन
पूरा मकान बम बनकर फट गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक की एकता कॉलोनी में गीजर से जुड़े एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होकर पूरे घर में फैल गई। बुधवार सुबह पूरा मकान बम बनकर फट गया। मकान मालिक विशाल (33), उनकी पत्नी शिल्पा (30), बेटा रेहान (8) व रिवान (1) गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि पड़ोस के मकान की दीवार टूटने से 16 वर्षीय प्रीति व 18 वर्षीय पार्थिक और तीसरे मकान में ट्यूशन पढ़ने आई जींद बाईपास निवासी 20 वर्षीय उपासना व 30 वर्षीय रामफूल खिड़की का कांच टूटकर लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन

 

जींद जिले के गांव जेजेवंती निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह सिंचाई विभाग से रिटायर हैं। उनका छोटा बेटा विशाल पेंट कंपनी में नौकरी करता है। उसने डेढ़ साल पहले एकता कॉलोनी में 55 वर्ग गज में दो मंजिला मकान बनाया था। बुधवार सुबह विशाल बाथरूम चला गया, जबकि उसकी पत्नी शिल्पा ने गीजर चला दिया।

 

जैसे ही चिंगारी उठी, पूरा मकान बम की तरह फट गया। न केवल परिवार के लोग झुलस गए, बल्कि धमाके के चलते मकान का लेंटर, दीवार, स्टोर, कमरा, मुख्य गेट और पिलर टूट कर बिखर गए। इतना ही नहीं, मकान का मलबा दूसरे मकान की दीवार से टकराया तो उसकी भी दीवार टूट कर गिर गई। उसके नीचे दबने से एक युवती व एक युवक घायल हो गए। साथ ही सामने वाले मकान में ट्यूशन पढ़ रही 16 वर्षीय युवती व 30 वर्षीय युवक भी घायल हो गए।  
सीसीटीवी कमरे में कैद धमाका, मच गई अफरा-तफरी
पड़ोसी सुशील ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ा रहा था। अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ मकान का मलबा आग की लपटों के साथ पड़ोस के मकानों से टकराया। जैसे ही वह बाहर निकला तो विशाल झुलसा हुआ बाहर निकला, जबकि उसकी पत्नी जली हालत में बेड के ऊपर पड़ी थी। उसके दोनों बेटे मलबे के नीचे दबे थे। पड़ोसियों ने एकत्रित होकर सबसे पहले झुलस रहे विशाल की आग बुझाई। इसके बाद बच्चों को बाहर निकाला। पड़ोस के मकान की दीवार के नीचे दबे युवक व युवती को भी मलबा हटाकर निकला गया। सभी को पीजीआई ले जाया गया। पूरी वारदात पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 

विज्ञापन


एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया धमाका  
पड़ोसी दीपक ने बताया कि वह उठा ही था कि अचानक धमाका हुआ। जिस मकान में धमाका हुआ, उसका मलबा उड़कर पड़ोसी के गेट पर 50 मीटर दूर जाकर टकराया। वह बाहर निकले, देखा पीछे वाले मकान में आग लगी थी। दूसरी पड़ोसी राजेश ने बताया कि वह बाहर घूमने जाने की तैयारी कर रहा था। पांच मकान छोड़कर आया तो गली में मलबा बिखरा पड़ा था। 

पिलर क्षतिग्रस्त, पड़ोस का मकान भी खाली कराया
घायल विशाल के पिता विजय ने बताया कि उसके बेटे ने 10 लाख की लागत से डेढ़ साल पहले मकान बनाया था, जो सिलिंडर के साथ हुए धमाके में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पिलर तक टूट गए हैं। कभी भी मकान की ऊपरी मंजिल नीचे गिर सकती है। वहीं, पड़ोसी सुशील ने अपना मकान खाली कर दिया है, क्योंकि क्षतिग्रस्त मकान का झुकाव उसके मकान की तरफ है। उसने प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त पूरी तरह बुलडोजर से तोड़ने की मांग की है। पड़ोसियों ने बताया कि तीन कुत्तों की भी धमाके में मौत हुई है, जो गली में थे। 

सिलिंडर का रेगुलेटर मिला खराब
सुबह एकता कॉलोनी में गैस सिलिंडर फटने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पड़ोस के मकानों में भी दरारें आ गईं। सिलिंडर का रेगुलेटर खराब हो सकता है। क्योंकि सिलेंडर फटने से इतना नुकसान कभी नहीं देखा गया। - रमेश जांगड़ा, जिला अग्निशमन अधिकारी 

बहन शिल्पा बोलीं, बटन दबाने ही लगी आग, हुआ धमाका
सिरसा से रोहतक पहुंची विशाल की बहन शीतल ने बताया कि पीजीआई में दाखिल विशाल, शिल्पा व दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल ने केवल इतना बताया कि वह बाथरूम में गया था, जबकि शिल्पा बोलीं कि गैस गीजर चालू ही किया था। शीतल का कहना है कि गैस गीजर स्टोर के अंदर लगाया हुआ था। रातभर एसी चल रहा था। जिस कारण गैस लीक होने का पता नहीं चल सका। सुबह उठते ही जैसे ही गीजर ऑन किया,  पूरे घर में धमाका हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें