रोहतक। दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। स्पर्धाओं में सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं राजीव गांधी खेल परिसर, छोटू राम स्टेडियम व अन्य खेल मैदानों पर हुई। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को लड़कों की विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा दिखाई।
कबड्डी : राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित स्पर्धा में लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग में रोहतक ब्लॉक की टीम प्रथम, सांपला ब्लॉक की टीम द्वितीय, अंडर-17 रोहतक ब्लॉक प्रथम रहा।
जंप : हाई जंप में अंडर-14 में अमित प्रथम, अंडर-17 में आर्यमन शुक्ला प्रथम व अंडर 19 में आकाश प्रथम रहा।
योग : अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल में स्पर्धा में आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष में मानव, विशाल, टिंकू, तरुण, आशीष देव और शिवम व आयु वर्ग अंडर 17 वर्ष में अंश, कुणाल, संजीव कुमार, दक्ष, कार्तिक, सारांश, आर्यन आदि ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
स्केटिंग : जेड ग्लोबल स्कूल में आयोजित स्पर्धा में आयु वर्ग अंडर-14 वर्ष में इनलाइन इवेंट में दिव्यांश प्रथम, क्वाड इवेंट में संयम प्रथम, आयु वर्ग अंडर 17 वर्ष में इनलाइन इवेंट में हिमांक, भौमिक प्रथम व क्वाड इवेंट में जतिन प्रथम रहा।
आर्चरी : नवयुग स्कूल लाढ़ोत में आयोजित प्रतियोगिता में लड़कों में अंडर-14 में इंडियन इवेंट में वैभव प्रथम, इंडियन इवेंट में आयु वर्ग अंडर 17 वर्ष में शान प्रथम, कंपाउंड इवेंट में मनवीर प्रथम रहा। रिकर्व इवेंट में जयंत रोज प्रथम रहा।
एथलेटिक्स : राजीव गांधी स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में आयोजित एथलेटिक्स में 100 मीटर हर्डल रेस में अंडर 14 वर्ष में जश्न प्रथम, आयु वर्ग अंडर-17 वर्ष में 100 मीटर हर्डल रेस में अनिकेत प्रथम, आयु वर्ग अंडर 19 वर्ष में 100 मीटर हर्डल रेस में प्रिंस प्रथम, लड़कों में 400 मीटर हर्डल रेस में आयु वर्ग अंडर-17 वर्ष में रमन प्रथम, आयु वर्ग अंडर-19 वर्ष में मोहित प्रथम रहे। आयु वर्ग अंडर-17 वर्ष में 5 मीटर रेस वॉक में गुरनाम सिंह प्रथम, आयु वर्ग अंडर- 19 वर्ष में 5 मीटर रेस वॉक में विकास प्रथम रहा।
इस अवसर पर मंजीत मलिक, दिलजीत सिंह, मुकेश कुमार, राकेश सिवाच, डॉ. जनक राज, ओमपाल डीपीइ, राजेश नांदल, हरि स्वरूप, सुरेश देशवाल, अशोक कुमार, सुरेंद्र, अनुज मालिक, राजेश नांदल, कर्मवीर खत्री, हरेंद्र ढाका, राजेश नांदल, विजय शर्मा, शिव कुमार, हरेंदर ढाका सभी खेलों के इंचार्ज व खिलाड़ी आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
कुश्ती में प्रथम स्थान अलग-अलग कैटेगरी में
अंडर-14
नाम वेट कैटेगरी
हर्ष 35
जतिन 38
वंश अहलावत 41
वंश 44
दिपांशु 48
अरमान 52
हिमांशु 57
अमित 62
देव 68
हर्षित 75
बॉक्स
पैरेंट्स को मैच देखने की अनुमति नहीं दी
अगस्तया स्कूल में पैरेंट्स को स्कूल के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। जिले के ओर सभी स्कूलों में अंदर जाने की अनुमति है। पैरेंट्स का कहना है कि हमें मैच देखने दिया जाए। एईओ मुकेश कुमार ने कहा कि ये स्कूल पर निर्भर करता है कि वे अनुमति दे या न दें। उन्होंने कहा कि आगे से ध्यान दिया जाएगा कि पैरेंट्स को भी अनुमति दी जाए।