फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैडमिंटन में रोहित और शतरंज में नीरू ने मारी बाजी

Thu, 11 Apr 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके19... गोड़ कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में सतरंज खेलते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में खेल विभाग के तत्वावधान में बुधवार को इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. महाश्वेता ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। खेल केवल समय व्यतीत करने का जरिया नहीं, बल्कि वर्तमान समय में खेलों में कॅरिअर बनाने के अनेक अवसर हैं। एक समय था जब खेलों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था, परंतु वर्तमान में पढ़ाई के साथ खेल भी महत्वपूर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन

खेल विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस पूरे सप्ताह इंडोर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बीएड के विद्यार्थी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। चेस, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन के मुकाबलों में सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में डॉ. सोन किरण, निधि अत्री, पवन, राखी, राजेश रेफरी रहे। इस मौके पर डॉ. गीता रानी, डॉ. सविता शर्मा, डॉ. रानी देवी, पूनम अत्री, विनोद, रवि, जगबीर, संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परिणाम
कैरम डबल्स
प्रथम : नितिन एवं नितेश
द्वितीय : दिव्या एवं मीनाक्षी

कैरम बोर्ड
प्रथम : नितिन
द्वितीय : मीनाक्षी

शतरंज
प्रथम : नीरू
द्वितीय : महेश

बैडमिंटन
महिला
प्रथम : मीनू
द्वितीय : संचिता
तृतीय : वर्षा

पुरुष
प्रथम : रोहित
द्वितीय : मोनू
तृतीय : महेश

डबल्स
महिला
प्रथम : मीनू एवं अनु
द्वितीय : संचिता एवं नितेश
तृतीय : वर्षा एवं मुस्कान

मिक्सड डबल्स
प्रथम : रोहित एवं संचिता
द्वितीय : नितेश एवं महेश

स्टाफ
प्रथम : पवन एवं विनोद शर्मा
द्वितीय : डॉ. विनोद एवं राजेश

खो खो
दिव्या, नितिन एवं टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें