फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोहरे से ट्रेनाें का संचालन पटरी से उतर गया है। इससे ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंचा रही है। रविवार को आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 10 घंटे गोरखधाम एक्सप्रेस 5 घंटे, पंजाब मेल दो घंटे व अवध आसाम 30 मिनट की देरी से रोहतक स्टेशन पहुंची। वहीं, दिल्ली से जींद जाने वाली नई दिल्ली जींद एएमयू पैसेंजर 2 घंटा, दिल्ली भिवानी पैसेंजर 35 मिनट की देरी से चली। वहीं कोहरे के कारण जींद दिल्ली पैसेंजर, किसान एक्सप्रेस, श्री गंगानगर एक्सप्रेस, रोहतक-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस व सरबत दा भला एक्सप्रेस को रद्द किया गया। जिससे यात्रियों को काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि कोहरे में ट्रेनों का आवागमन देरी से हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें