फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए 23 को हिसार में बुलाई बैठक

Sun, 21 May 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक को संबोधित करते संगठन के राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल। विज्ञ​प्
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की जनरल हाउस की बैठक शनिवार को कामरेड बलदेव सिंह घणघस भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल ने की। मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए हिसार में 23 मई को प्रदेशस्तरीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेशभर के सभी डिपो के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ग्रेवाल ने बताया कि 11 मार्च को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी। इसमें मुख्य रूप से चालक-परिचालक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों के अवकाश की कटौती पत्र को वापस करना, चालक परिचालकों को आठ घंटे की ड्यूटी से अधिक ड्यूटी समय का ओवरटाइम देना, वर्ष 1992 से 2002 के चालक परिचालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, वर्ष 2016 में सभी औपचारिकता पूर्ण करने वाले चालकों को पक्का करना, चालक, परिचालक के वेतनमान विसंगति को दूर करना, आंदोलनों की सभी प्रकार की उत्पीड़न कार्रवाई को वापस लेना, वर्कशॉप में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर में शामिल न करना व उन्हें तय समय में प्रमोशन देना आदि मांगों पर सहमति बनी थी।
उन्होंने बताया कि 16 मई को साझा मोर्चे ने महानिदेशक द्वारा मानी गई मांगों के पत्र जारी करवाने के लिए मिला। लेकिन महानिदेशक की बैठक में अधिकारियों का कर्मचारियों की मांगों के प्रति रुख बेहद चिंताजनक था। कोई भी किसी मांग को मानने को तैयार नहीं थे। अधिकारियों के मांगों के प्रति रवैये को देखते हुए साझा मोर्चे ने इन सब मांगों को लागू करवाने के लिए 23 मई को हिसार में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन रणबीर गहलोत, उप प्रधान दिलबाग मलिक, संगठनकर्ता कृष्ण, रवीश, उप महासचिव अनिल कुंडु, मुख्य सलाहकार फूल कुमार, खजांची जयपाल चौहान, अमित शर्मा, कार्यालय सचिव सुरेश नेहरा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें