फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज कर्मचारियों का धरना नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मांगों को लेकर नौ नवंबर को रोडवेज कर्मचारी डिपो परिसर में जिलास्तरीय धरना देंगे। शनिवार को यूनियन कार्यालय में साझा मोर्चा यूनियन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश ग्रेवाल, वीरेंद्र सिंह, आजाद, रमेश श्योकंद, नरेंद्र, संजीव कुमार, अशोक खोखर ने की। उन्होंने कहा कि 23 जून की परिवहन मंत्री व साझा मोर्चा यूनियन की बैठक में उनकी मांगों को नहीं सुना गया। इसमें चालक-परिचालक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों का देय अवकाश कटौती न करने व अन्य मांगों पर समझौते की बात बताई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने परिवहन विभाग के प्रधान सचिव पर तानाशाही रवैया बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार मांगों को लागू नहीं कर रही। सरकार द्वारा समझौते के विपरीत 30 अक्तूबर को देय अवकाश 33 से घटाकर 18 करने के आदेश पत्र जारी किए हैं। संगठन के सदस्यों ने सांकेतिक धरना देने का निर्णय किया है। इस अवसर पर जयबीर घणघस, दिनेश हुड्डा, सुमेर सिवाच, जगदीप लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें