रोहतक। हरियाणा रोडवेज की 16 सितंबर से शुरू होने जा रही अंतरराज्यीय बस सेवा के तहत रोहतक डिपो ने बस संचालन की समयसारिणी बनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत सबसे ज्यादा बसों का संचालन चंडीगढ़ के लिए होगा। रोहतक डिपो महाप्रबंधक के अनुसार डिपो की उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली, वृंदावन, उत्तराखंड के हरिद्वार, रामनगर, देहरादून, राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, बालाजी, चंडीगढ़ के लिए बसें 16 सितंबर से चलेंगी। तय हुआ है कि बसों का संचालन पूरी क्षमता से किया जाएगा। इसके तहत डिपो ने बसों के संचालन शुरू करने की समयसारिणी बनाना शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तय किया गया है कि आगरा के लिए एक बस सुबह 4:30 बजे, हरिद्वार के लिए 5:20 बजे, 5:50 बजे, मुरादाबाद के लिए 7:00 बजे, वृंदावन के लिए 6:50 बजे, कोटा के लिए 8:40 बजे, 9:55 बजे, जयपुर के लिए 6:10 बजे, 5:40 बजे, 10:58 बजे, अजमेर के लिए 12:00, बालाजी के लिए 10:30 बजे, रामनगर के लिए 12:00 बजे, चंडीगढ़ के लिए 4:00, 4:40, 5:20, 5:40, 7:10, 8:40, 9:20, 9:50, 10:50, 12:00, 12:30, 14:20, 17:20 बजे जाएगी। महाप्रबंधक गुलाब सिंह ने कहा कि 16 सितंबर से डिपो की बसों का ज्यादा से ज्यादा संचालन किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके। सभी कर्मियों को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।