बहादुरगढ़। 25 मार्च को दुल्हेंडी के दिन दिल्ली में डीटीसी बस और मेट्रो रेल सेवाएं दोपहर के बाद शुरू होंगी। डीटीसी और डीएमआरसी ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया है कि सोमवार को गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत अन्य सभी मेट्रो लाइनपार मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी। सभी टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन दोपहर 2:30 बजे चलेंगी और उसके बाद रात तक मेट्रो सेवा सामान्य टाइमिंग के अनुसार जारी रहगी। हालांकि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी जरूरत कुछ कम रहेगी। मेट्रो फीडर बस सेवा भी दोपहर 2:30 बजे के बाद ही शुरू की जाएगी। वहीं डीटीसी मुख्यालय से जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि सोमवार को बस सेवाएं दोपहर 2 बजे तक स्थगित रहेंगी। सभी रूटों पर बसें दोपहर 2 बजे से चलनी शुरू होंगी। चूंकि इस दिन टै्रफिक लोड भी कम ही रहने की संभावना है, इसलिए केवल 25 फीसदी बसों को ही यात्री सेवा में उतारा जाएगा और शाम की शिफ्ट में भी कुछ चुनिंदा रूटों पर ही बसें चलाई जाएंगी। क्लस्टर बसेें भी दोपहर 2 बजे के बाद ही चलनी शुरू होंगी।