फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज : घर जा रही वकील को कार से उतारकर सड़क पर पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास से सनसिटी जा रहे एक वकील के साथ न केवल एक कार चालक ने मारपीट की, बल्कि नीचे उतारकर सड़क पर पटक गया। घायल के बयान पर अर्बन एस्टेट थाने में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वकील ने दी शिकायत में बताया कि वह शीला बाईपास पर आया हुआ था। सुबह करीब सात बजे गाड़ी लेकर लाढ़ौत चौक पर पहुंचा। जैसे ही उसने सनसिटी की तरफ गाड़ी को मोड़ा तो अचानक गलत दिशा से दूसरी कार सामने आ गई। उसने कार चालक को कहा कि, क्या आपको इंडीगेटर दिखाई नहीं देते। इससे वह तहस में आ गया और नीचे उतरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और सड़क पर उठाकर पटक दिया। राहगीरों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। घायल सिविल अस्पताल पहुंचा और अपना उपचार कराया। सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें