फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडी में सरसों से अटी सड़क, कतार में लगे किसान

Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मंडी में सरसों की आवक तेज हो चुकी है। उठान बेहद धीमा होने की वजह से मंडी सरसो से अट गई है। किसानों को अपनी सरसो मंडी की सड़क पर रखनी पड़ी रही है। आढ़तियों की दुकान से सड़क तक सरसों की ढेरी लग चुकी है।
विज्ञापन

किसानों के पास सरसों अधिक है लेकिन टोकल केवल 25 क्विंटल का टोकन एक बार में मिल रहा है। उले लेने के लिए भी किसानों को दो से तीन घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। किसानों की माग है कि उनको 25 की बजाय 40 से 50 क्विंटल का टोकन दिया जाए। सड़कों तक सरसों की ढेरी आने के कारण उसे बुलडोजर की सहायता से ऊपर तक चट्ठे बनाए जा रहे हैं ताकि रास्ते में आवागमन में दिक्कत न हो। वहीं अब तक गेहूं की खरीद का काम शुरू नहीं हुआ है।जिले की मंडियों में शनिवार शाम तक एक लाख 76 हजार 680 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसके अलावा 69560 क्विंटल खरीद हुई है जबकि उठान केवल चार हजार क्विंटल हुआ है। अधिकारियों की माने तो आगे गोदाम में जगह न होने के कारण अब तक उठान का काम तेजी नहीं पकड़ पाया है। रविवार को उठान के काम में तेजी आने की उम्मीद है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें