फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इस सप्ताह शुरू होगा आंबेडकर चौक पर सड़क का निर्माण

Tue, 07 May 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डेढ़ साल से आंबेडकर चौक पर टूटी पड़ी सड़क के निर्माण का काम इसी सप्ताह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा शुरू कर दिया जाएगा। पूरी सड़क को दो से तीन बार में अलग-अलग करके सीसी का बनाया जाएगा ताकि आवागमन करने में वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

सड़क बनने से आसपास के दुकानदारों व वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। यहां बता दे कि आंबेडकर चौक के आसपास पिछले डेढ़ साल से सड़क की हालत खराब है। सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई बार पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने यहां पर मिट्टी डालकर गड्ढों को भरने का काम किया, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। सड़क टूटने के कारण यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। खास तौर पर कई रेहड़ियां पलट चुकी हैं और रेहड़ी चालकों का सामान गिरने के कारण नुकसान हो चुका है। अब जाकर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी हैं। इसी सप्ताह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा यहां पर सीसी सड़क का काम चालू कर दिया जाएगा। इस सड़क को दो से तीन बार में आधा-आधा कर बनाया जाएगा ताकि वाहन चालकों को दिक्कत नहीं आए।

सबसे व्यस्त चौक, सबसे ज्यादा खराब हालत
आंबेडकर चौक शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। बाजार जाने के लिए भी इसी मार्ग से जाना पड़ता है। इसके अलावा बहादुरगढ़, गुरुग्राम जाने के लिए भी रोडवेज व निजी बसें इसी मार्ग से होकर गुजरती है। इसके अलावा सैकड़ों निजी स्कूल वाहन व अन्य वाहन भी गुजरते हैं। उसके बावजूद डेढ़ से सड़क की अनदेखी की जा रही थी।
विज्ञापन


बेरी गेट से आगे बनी पूरी सड़क
बेरी गेट से लेकर आगे इंडो अमेरिकन स्कूल तक दोनों तरफ की सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पहले एक तरफ सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन अब दूसरी तरफ की सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। छारा चुंगी से कृष्णा कांप्लेक्स तक सड़क पर पानी जमा किया गया है ताकि सड़क पूरी तरह से तैयार हो जाए।
विज्ञापन


वर्जन
आंबेडकर चौक का निर्माण का काम इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। इसे दो से तीन बार में बनाया जाएगा ताकि ट्रैफिक में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।
सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें