भगत सिंह की प्रतिमा के चारों तरफ डाली रोड़ी
गांव मीरपुर स्थित बलिदान भगत सिंह की प्रतिमा के पास रोड़ी डाली हुई है। वर्ष 2007 में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पिछले कुछ दिनों से चारों ओर पत्थर और रोड़ी डालने से प्रतिमा के आसपास गंदगी फैल गई है और आम रास्ता भी बाधित हो रहा है। पास ही महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का मार्ग भी अवरूद्ध है। 23 मार्च को बलिदानी दिवस है। बलिदानियों के बलिदान का आदर करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मांग है कि जल्द सुधार किया जाए।
एडवोकेट सुधीर कुमार, मीरपुर,