रेवाड़ी। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई 35वीं नॉर्थ जोन जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-16 आयु वर्ग की शॉटपुर प्रतियोगिता में मसानी गांव की खिलाड़ी रिया यादव ने रजत पदक जीता है। रिया के पिता अजय यादव ने बताया कि इससे पहले रिया स्टेट व नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुकी हैं। रिया की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने भी उनको बधाई दी है। रिया अब दूसरी चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी है। संवाद