फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सब्जियों के बढे़ दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
20jjrp05- झज्जर।मंडी में सब्जी की खरीद करते लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। पिछले लगभग एक माह से सब्जियों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं और कम होने का नाम नहीं ले रहे। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते सब्जियों में हुए नुकसान के चलते इस बार रेट बढे़ हुए हैं और स्थानीय सब्जी आने के बाद ही दामों में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सब्जियों के रेट बढ़ने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। जो आलू पहले 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था, वह आलू अब 40 से 45 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इसी प्रकार प्रतिदिन रूटीन में प्रयोग होने वाली सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी है। पहले सूखे ने सब्जियों का बेड़ा गर्क कर दिया और अब कहीं पर भारी बारिश सब्जियों के लिए आफत बन कर आई। ज्यादा बारिश की वजह से बेल वाली फसलें खत्म हो गईं। अब एकदम तेज बारिश से सब्जियों की फसलों में पानी का असर हो गया। तेज बारिश ने सब्जियों की आपूर्ति पर ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते उनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल रोजाना बनाई जाने वाली सब्जियों के रेट में दो से तीन गुणा तक बढ़ोतरी हुई है। प्याज व टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ये दोनों गृहणी की रसोई से दूर होती जा रही है।
विज्ञापन




मंडी में सब्जियों के रेट



सब्जी पहले रेट अब रेट

घीया 20 40



टमाटर 40 60

भिंडी 40 60



गोभी 40 80

शिमला मिर्च 70 100



पेठा 20 30

लहसून 220 250



प्याज 40 60

आलू 40 50



तौरी 40 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें