09सीटीके43..निदेशक कार्यालय में मौजूद आरआईओ के चिकित्सक व छात्र। स्रोत:पीजीआई
रोहतक। एम्स नई दिल्ली के डाॅ. आरपी सेंटर में गत दिवस आयोजित फाॅर्म ऑफ ऑप्थैल्मिक टीचर्स ऑफ इंडिया कांफ्रेंस में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों व विद्यार्थियों ने कई अवाॅर्ड व पदक जीते। डाॅ. आरएस चौहान ने बताया कि 6 से 7 जनवरी तक एम्स नई दिल्ली में काॅन्फ्रेंस की गई।
इसमें देश-विदेश के 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां डाॅ. मनीषा नाडा को सम्मानित ऑप्थेल्मोलॉजी टीचर ऑफ इंडिया अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ. उर्मिल चावला को सुश्रुत सम्मान अवाॅर्ड से नवाजा गया। डॉ. ज्योति देशवाल को आउटस्टैंडिंग ऑप्थल्मोलॉजिकल टीचर ऑफ इंडिया अवाॅर्ड से नवाजा गया। वहीं डाॅ. रुचि डबास को यंग ऑप्थेल्मोलॉजी टीचर ऑफ इंडिया अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
डाॅ. आरएस चौहान ने बताया कि कांफ्रेंस में पीजी छात्रों के लिए टीचर्स ऑफ फ्यूचर विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी, जिसमें द्रोणाचार्य टीम में गुरु के रूप में डॉ. उर्मिल चावला और शिष्या के रूप में डॉ. दीपशिखा यादव और डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। दूसरी टीम अर्जुन ने डॉ. आरएस चौहान को गुरु के रूप में और डॉ. प्रियंका और डॉ. ललिता को शिष्या के रूप में शामिल किया। डाॅ. दिव्या श्रीवास्तव ने पेपर प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान हासिल किया।