फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद सास की भूमिका की होगी जांच

Thu, 25 Jan 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डोभ गांव में शनिवार को पत्नी नीलम की जिस रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या की गई थी, वह आरोपी ने घर के अंदर अलमारी में ही छुपा दी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है। आरोपी रिवॉल्वर को लाइसेंसी बता रहा है, लेकिन पुलिस को लाइसेंस उपलब्ध नहीं करवा सका है।
पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और क्राइम सीन को दोहराया। चार दिन का रिमांड पूरा होने पर वीरवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। उधर, आरोपी सास की भूमिका अभी पुलिस तय नहीं कर सकी है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय वह खेत में गई हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जींद जिले के गांव गतौली निवासी सुरेंद्र ने शनिवार को शिकायत दी थी कि उसने बेटी नीलम की शादी 2013 में डोभ गांव निवासी कश्मीरी सिंह के साथ की थी। नीलम की छह वर्षीय बेटी गन्नत, 4 साल का बेटा रिशू और एक साल का बेटा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जनवरी को उसके बेटे सुशील की शादी थी, जिसमें मान-सम्मान के तौर पर नीलम को 31 हजार रुपये दिए थे, जबकि कश्मीरी सिंह छुट्टी न मिलने पर नहीं आया था। वह 9 जनवरी को बेटी नीलम को उसकी ससुराल छोड़कर चला गया था। नीलम का बाद में फोन आया कि उसकी सास शीला 31 हजार की मान से खुश नहीं है। सास एक लाख की नकदी, सोने का कड़ा व चेन लाने की बोल रही है। शनिवार को उसकी बेटी की दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। आरोपी पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें