19सीटीके19- शहर की निजी एकेडमी में विद्यार्थियों को स्वच्छता की जानकारी देते नगर निगम अधिकारी
राेहतक। नगर निगम और पालिकाओं के अपने क्षेत्र में स्वच्छता की वीरवार को समीक्षा की गई। नगर निगम और पालिकाओं में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश भी दिए गए। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शहर में रेहड़ी और फड़ी वालों को डस्टबिन रखने के लिए कहा है। पार्कों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। आमजन को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए जागरूक करें। नगर निगम के अधिकारियों व सभी सचिवों को 1 अक्तूबर तक निरंतर स्वच्छता के विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश भी दिए गए।