पटवार कार्यालय में काली पट्टी बांधकर कार्य करते दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्?
पे ग्रेड की मांग को लेकर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की तरफ से राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया। एसोसिएशन के सदस्य 19 दिसंबर से लगातार रोष प्रकट कर रहे हैं और 23 तक ऐसे ही रोष जताएंगे।
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 29 मार्च को पे-ग्रेड बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक पे ग्रेड नहीं बढ़ाया गया। कई बार सरकार को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में विवश होकर कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। इसी कड़ी में 19 से 23 तक काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया जाएगा। साथ ही 26 से 28 तक कार्य का बहिष्कार करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।