27सीटीके14..भरत कॉलोनी स्थित आवास पर घर से वोट डालते हुए मास्टर रामधारी खोखर। संवाद
रोहतक। भारतीय निर्वाचन आयोग की पहल पर शुक्रवार को जाट स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक 90 वर्षीय रामधारी खोखर ने अपने घर से मतदान किया। निर्वाचन आयोग की टीम दोपहर बाद उनके भरत कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचीं। यहां सभी औपचारिकताएं पूरी कर उनका मतदान करवाया। इस पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी की गई। सेवानिवृत्त शिक्षक ने कहा कि यह अच्छी पहल है। इससे बुजुर्गों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग के लिए घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसका लाभ लेने के लिए बीएलओ के माध्यम से 12-डी फार्म भरकर आवेदन किया। इस वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार यह सुविधा शुरू हुई थी। रोहतक विधानसभा क्षेत्र में 30 सितंबर को भी घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होना है।