3... मृतका ज्योति का फाइल फोटो।
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। न्यू राजेंद्रा कॉलोनी की विवाहिता ज्योति की मौत की गुत्थी डेढ़ माह बाद भी नहीं सुलझी है। पुलिस 20 जुलाई को मृतका के ससुर रिटायर्ड उपनिरीक्षक राजबीर सिंह का मधुबन लैब में नारको परीक्षण कराएगी। ज्योति के पिता पवन ने 30 मई को शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि बेटी ज्योति की शादी 2018 में कृष्ण से हुई थी। पवन का आरोप है कि ज्योति को शादी के बाद से तंग किया जा रहा था। 2021 में दूसरी बेटी होने पर उसे घर से निकाल दिया गया था। मायके पक्ष का दावा है कि ससुर ने ज्योति को छत से धक्का दिया था। पति कृष्ण और सास भी वारदात की साजिश में शामिल हैं। ससुराल पक्ष इसे बंदरों के डर से हुई एक दुर्घटना बताता है। पुलिस को डेढ़ माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। जांच अधिकारी निकेश अहलावत ने बताया कि लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।