फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्निवीर जीडी, टेक्निकल व ट्रैड्समैन श्रेणी के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि कार्यालय की तरफ से दिसंबर 2025 में आयोजित सेना भर्ती रैली के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल व अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे दस्तावेज सत्यापन एवं भर्ती संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शीघ्र स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करें। कार्यालय की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर आवश्यक हिदायतें दी जाएंगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के टेलीफोन नंबर 01262-253431, 01262-268568 व हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें