झज्जर। शुक्रवार को आयोजित हुए लगाए गए समाधान शिविर में एडीसी सलोनी शर्मा ने नागरिकों की शिकायतों को सुना व अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में 53 शिकायतों की सुनवाई की गई। अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। एडीसी ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करें। एडीसी द्वारा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पेयजल, स्वामित्व रजिस्ट्री सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी गईं। कुछ नागरिकों ने बताया कि वह वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के लिए आए थे। मौके पर ही उनकी पेंशन बना दी गई है।