37-रोहतक के खेड़ी साध में बिजली के खंभे पर टूटे मीटर के बॉक्स और लटकते तार को दिखाते ग्रामीण। स
रोहतक। खेड़ी साध में बिजली निगम की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में भारी रोष है। खंभों पर मीटर बॉक्स टूटे पड़े हैं और तार नीचे लटक रहे हैं। बरसात के मौसम में मीटरों में पानी जाने से मीटर खराब हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम ने बताया कि उनका खुद का मीटर भी पानी जाने से खराब हो चुका है। लटकते तारों से पशुओं और इंसानों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी मीटर, पशु या व्यक्ति को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। ग्रामीणों ने सोमवार को सांकेतिक रूप से इकट्ठा होकर रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना देंगे और रोड जाम करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस दौरान सोनिया, सरला, गीता, बलवान, विमला, सरोज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद