फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधार्थियों को मिलेगा हास्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू के विज्ञान एवं तकनीकी के शोधार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। वे अब हॉस्टल में ठहर सकेंगे। इसके लिए एमडीयू ने नए सत्र के लिए पीएचडी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद एक दिसंबर से हॉस्टल मुहैया कराने की तैयारी है। इसमें तीसरे-चौथे वर्ष में चल रहा शोध कार्य या शोध पूरा होने के नजदीक हैं व पिछले सत्र में हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को ही यह सुविधा दी जाएगी। लड़कों के छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. रणदीप राणा व लड़कियों के छात्रावास की चीफ वार्डन प्रो संजू नंदा ने बताया कि शोधार्थी के शोध सुपरवाइजर व विभागाध्यक्ष/निदेशक की शोध कार्य को पूरा करने के लिए प्रयोगशाला कार्य की जरूरत की अनुशंसा पर ही हॉस्टल दिया जाएगा। हॉस्टल में क्वारंटीन समय के दौरान मेस फैसिलिटी उपलब्ध नहीं होगी। हॉस्टल में रहने वाले की मांग पर यूनिवर्सिटी फूड ऑर्बिट से भुगतान के आधार पर खाने के पैकेट उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें